Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

शीला देवी ने भाजपा से दिया इस्तीफा

लातेहार: भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री शीला देवी ने पार्टी के सभी पदों तथा प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। हाल ही में जिला कमेटी विस्तार के दौरान उन्हें भाजपा जिला मंत्री का दायित्व सौंपा गया था. जैसा कि बताया जाता है वह इससे खुश नहीं थी. उन्होंने अपने इस्तीफा पत्र में वर्तमान परिस्थिति और कुछ व्यक्तिगत कारणों का हवाला दे कर इस्तीफा दिया है।

शीला देवी ने कहा कि वह सदैव पार्टी की नीतियों, विचारधारा और संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करती रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में वह तीसरी बार महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रहीं। इससे पूर्व 2021 में दूसरी बार तथा 2017 में लातेहार में मंडलीय महिला मोर्चा सम्मेलन के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि 2018 में जिला अध्यक्ष रहते हुए 125 महिलाओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में कोर कमेटी सदस्य के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई। 2024 के विधानसभा चुनाव में भी वह कोर कमेटी से जुड़ी रहीं।
इस्तीफे के बाद स्थानीय राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!