Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

11 हजार वोल्ट की तार की चपेट में आने से छह वर्षीय बच्चा घायल

लातेहर। जिले के बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय के मस्जिद मोहल्ला में 11 हजार वोल्ट का तार गिर जाने से एक छह वर्षीय बच्चा घायल हो गया. उसकी पहचान चालक इरशाद आलम के पुत्र उमर आलम के रूप में किया गया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से बच्चे को तत्काल बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. बता दें कि पिछले माह भी तार गिरने से बड़ा हादसा टल गया था और कई लोग बाल-बाल बच गए थे. बावजूद इसके समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया. स्थानीय लोगों ने इस समस्या का स्थाई समाधान करने की मांग विद्युत कार्यपालक अभियंता से की है

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!