RPD RAHUL
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

एसओई के छात्रों में समाज में मीडिया के भूमिका की जानकारी दी

लातेहार। शहर के जिला स्‍टेडियम के पास अवस्थित जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ठ विद्यालय के वोकेशनल कोर्स (व्‍यवसायिक पाठ्यक्रम) के छात्रों को मीडिया व मल्‍टी मिडिया की जानकारी दी गयी. वरीय पत्रकार आशीष टैगोर ने छात्र व छात्राओ को मीडिया के कार्यों व मीडिया की समाज मे भूमिका के संबंध में कई जानकारी दी.

Adevertisement

उन्‍होने समाचार संकलन की बारिकियों को भी छात्रों को बताया. कहा कि समाचार संकलन के दौरान कई बातों का ध्‍यान रखना होता है. उन्‍होने बताया कि आज प्रिंट व इलेक्‍ट्रानिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया काफी प्रभावी हो गया है. सोशल मीडिया के विभिन्‍न प्‍लेटफार्मों में अपनी बातों को रखते हैं.

Adevertisement

श्री टैगोर ने बताया कि मीडिया शब्‍द मीडियम शब्‍द से बना है. मीडियम का अर्थ होता है माध्‍यम. मीडिया सूचनायें आदान प्रदान करने का एक माध्‍यम है. मल्‍टी मीडिया में दो से अधिक माध्‍यमो से सूचनायें आदान प्रदान की जाती है. इसका प्रयोग मनोरंजन व विज्ञापन आदि में होता है.

Adevertisement

विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 में  व्यावसायिक शिक्षा पर काफी जोर दिया गया है. इसे सामान्य शिक्षा के साथ जोड़ा गया है. छठी कक्षा से ही व्यावसायिक शिक्षा दी जाएगी. व्यावसायिक शिक्षा के माध्‍यम से  छात्रों में स्वरोज़गार से जुड़ने की भावना जागृत होगी और अपने मनपसंद का कैरियर चुन सकेगें. मौके पर उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय समेंत अन्‍य कई शिक्षक आदि मौजूद थे.

Adevertisement

आज की खबरें आज ही
विज्ञापन के लिए संपर्क करें
9471504230/9334804555
Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!