file_00000000e26881faa494f42ec61df763
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

तीन साल से खराब है सोलर जलमीनार

झरिया डैम से पानी ला कर पी रहे हैं लोग

लातेहार। कीनामाड़ के विवेकानंद चिल्ड्रेन पार्क के पास पिछले तीन साल से एक सोलर जलमीनार खराब है. ग्रामीणो ने बताया कि इसकी शिकायत उनलोगों ने संबंधित मुखिया व पंचायत सेवक से की थी लेकिन अ•ाी तक उक्‍त सोलर जलमीनार को दुरूस्‍त नहीं किया जा सकता है. इस कारण यहां के आसपास के लोगों के समक्ष पानी की समस्‍या उत्‍पन्‍न हो गयी है.

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि यह जलमीनार हम ग्रामीणों के पेयजल आपूर्ति का मुख्य स्रोत था. खराब होने के कारण कई घरों के परिवार पीने के पानी के लिए परेशान हो रहे हैं.  ग्रामीणो ने बताया कि वे झरिया डैम से पानी लाकर पीने को विवश है.

Advertisement

ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र इस समस्या का समाधान करने की अपील की है. कहा कि अगर  जलमीनार की मरम्मत नहीं की गई  वे आंदोलन करने के लिए बाध्य होगें.  इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज तिवारी ने कहा कि उक्‍त जलमीनार किस विभाग से बना है, इसकी जानकारी नहीं है, बावजूद इसके वे इस जलमीनार को शीघ्र ही दुरूस्‍त करा देगें.

Advertisement

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!