WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

लातेहार जिले के जवान की ट्रेन से गिर कर मौत

लातेहार। जिले के एक सीआरपीएफ जवान उपेंद्र राम की ट्रेन से गिर कर मौत हो गई. उपेंद्र अपनी छुट्टियां बिता कर ड्यूटी ज्वाइन करने गए थे. जवान उपेंद्र राम जिले के बरवाडीह प्रखंड के खुरा गांव निवासी और सुरेंद्र राम के पुत्र थे. परिजनों बताया कि उपेंद्र राम जम्मू-कश्मीर में तैनात थे. छुट्टी बिताने के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे. दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर न्यू अछल्दा रेलवे स्टेशन के पास अचानक ट्रेन से गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू किया. सीआरपीएफ अधिकारियों एवं परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!