Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

एसपी ने मुख्यधारा में लौटे नक्सलियों के परिजनों से की मुलाकात

बालूमाथ (लातेहार)। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बुधवार को बालूमाथ थाना परिसर में आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों के परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने परिजनों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. एसपी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ इन परिवारों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने परिजनों को बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर वे सीधे प्रखंड एवं जिला स्तर के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को एसपी ने निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से इन परिवारों से संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें. बैठक के दौरान जानकारी दी गई कि सभी परिजनों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है. बच्चों की पढ़ाई के लिए फीस से संबंधित बिल जमा करने को कहा गया है. ताकि उन्हें आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके. इस दौरान परिजनों ने आवास, बिजली, पेयजल और सड़क जैसी बुनियादी समस्याएं उठाईं. एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन समस्याओं की जांच कर जल्द से जल्द समाधान करने का निर्देश दिया. कार्यक्रम में एसपी ने भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर इन परिवारों के साथ खड़ा है और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!