lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
झारखंडलातेहार

संत मिखाएल साले स्कूल में धूमधाम से मना वार्षिक उत्सव, विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मोहा मन

सेव अर्थ, सेव लाइफ’ की थीम पर आयोजित कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने बच्चों को किया प्रेरित

महुआडांड़ (लातेहार)। प्रखंड के संत मिखाएल साले स्कूल में शनिवार को वार्षिक उत्सव धूमधाम एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन ‘सेव अर्थ, सेव लाइफ’ थीम पर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिस्टर जोसफिन किस्कु शामिल हुईं। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया और वर्तमान विद्यार्थियों को अपने अनुभव साझा करते हुए जीवन में मेहनत, अनुशासन एवं लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। नृत्य, संगीत एवं अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के महत्व और पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन शिक्षक महताब आलम ने किया। इस अवसर पर हाई स्कूल की प्राचार्या सिस्टर जयंती एवं मिडिल स्कूल की प्राचार्या सिस्टर प्रिस्का ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने तथा पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। वार्षिक उत्सव के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ ही समाज को कई महत्वपूर्ण संदेश भी दिए।

 

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Md Ali Raja

संवाददाता, महुआडांड, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!