लातेहार
सरस्वती विद्या मंदिर की मासिक बैठक संपन्न

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, लातेहार में शनिवार प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी की अध्यक्षता में मासांत बैठक का आयोजन औरंगा नदी के किनारे किया गया. बैठक में विद्यालय के सभी आचार्य एवं दीदी जी उपस्थित रहे. बैठक के दौरान गत माह में विद्यालय में संपन्न शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई. साथ ही आगामी माह में होने वाले कार्यक्रमों, शैक्षणिक कार्यों एवं अन्य गतिविधियों की रूपरेखा तैयार की गई. विद्यालय के कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए आवश्यक सुझावों पर भी विचार-विमर्श किया गया. प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी ने सभी आचार्य एवं दीदी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण एवं योजनाबद्ध तरीके से करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि नियमित समीक्षा एवं सामूहिक योजना से विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और कार्यप्रणाली को बेहतर बनाया जा सकता है.


