WhatsApp Image 2026-08-03 at 1.24.53 PM
maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
झारखंडबरवाडीहलातेहार

सांसद के प्रयास से बरवाडीह स्टेशन पर संतरागाछी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

बरवाडीह (लातेहार)। चतरा के सांसद कालीचरण सिंह के प्रयास से बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर संतरागाछी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया है. शनिवार की सुबह ट्रेन के स्टेशन पर रुकते ही क्षेत्रवासियों में अपार खुशी का माहौल देखने को मिला.

Advertisement

लंबे समय से चली आ रही इस मांग के पूरी होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. ठहराव की शुरुआत पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने स्टेशन परिसर में पायलट एवं सह पायलट को अंगवस्त्र और माला पहनाकर स्वागत किया. उन्हें मिठाई खिलाई गई और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया गया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सांसद कालीचरण सिंह को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस फैसले से बरवाडीह और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को यात्रा में काफी सुविधा होगी. इस अवसर पर भाजपा नेता सह जिला परिषद सदस्य कन्हाई सिंह, प्रखंड प्रमुख सुशीला देवी, ननदेव सिंह, युवा मोर्चा जिला कार्य समिति सदस्य दीपक तिवारी, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अंकित कुमार, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, मिलन शुक्ला, सतीश यादव, धीरज कुमार, दिलीप पासवान, अतुल कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे. ग्रामीणों ने बताया कि बरवाडीह स्टेशन पर संतरागाछी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग वर्षों से की जा रही थी. अब सांसद के प्रयास से यह मांग पूरी हो गई है. इसके ठहराव से यात्रियों को अजमेर, रांची, जमशेदपुर और संतरागाछी जैसे बड़े शहरों की यात्रा करने में काफी सहूलियत होगी.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!