Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

धरती माता की रक्षा करने का संकल्‍प लें: प्रो तिवारी

लातेहार।शहर के बनवारी साहू महाविद्यालय ( बीएस कॉलेज) के प्राचार्य प्रो प्रदीप कुमार तिवारी ने कहा कि पृथ्‍वी दिवस के मौके पर हमें धरती माता की रक्षा करने का संकल्‍प लेना चाहिए. उन्‍होने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करने का दायित्‍व हम सबको है. सामुहिक भागीदारी से ही धरती को बचाया जा सकता है. श्री तिवारी 22 अप्रैल को राष्‍ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्‍वावधान में विश्‍व पृथ्‍वी दिवस सह जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्‍होने धरती को स्‍वच्‍छ व सुंदर बनाने के लिए हमें अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने की बात कही. कहा कि हमें जल का संरक्षण करना होगा. प्रदूषण नियंत्रित करने होगें. उर्जा बचाना होगा. सौर उर्जा को अपनाना होगा.  उन्‍होने लोगोंं सिंगल यूज प्‍लास्टिक का प्रयोग नहीं करने की अपील लोगों से की. मौके पर एनएसएस के नोडल अधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने पृथ्‍वी दिवस की महता से लोगों को अवगत कराया. उन्‍होने कहा कि पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को पृथ्‍वी दिवस मनाया गया था. पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए पृथ्‍वी दिवस का आयोजन प्रत्‍येक वर्ष 22 अप्रैल को किया जाता है. उन्‍होने अपने घर एवं आसपास के खाली क्षेत्रों मे पौधारोपण एवं उसका संरक्षण करने की अपील की. कहा कि अगर हम आज सचेत नहीं हुए तो आने वाले दिनों में हमें पर्यावरण से जुुुुड़ी कई  गंभीर समस्‍याओं का सामाना करना पड़ेगा. मौके पर एनएसएस के स्‍वयंसेवकों ने महाविद्यालय के पोषक क्षेत्र बानपुर में जागरूकता अभियान चलाया और लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. मौके पर महाविद्यालय के कई शिक्षक व एनएसएस के स्‍वयंसेवक आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head, Jharkhand/ Bihar Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!