green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
लातेहार

अफीम व गांजा की अवैध खेती की रोकथाम के लिए कार्रवाई करें: डीसी

लातेहार।  गुरूवार को समाहरणालय के सभागार में उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के संयुक्त अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई.  समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वर्तमान में अवैध अफीम की खेती की विनष्टीकरण की जानकारी लेते हुए संबंधित अंचल अधिकारी एवं थाना प्रभारी को संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को और भी अधिक प्रभावी ढंग से लागू कराने की बात कही. उन्‍होने अवैध रूप से अफीम व गांजा की खेती करने वालो को चिन्हित कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. बैठक जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध व्यापार तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग के रोकथाम हेतु विभिन्न महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सरकार की “नशा मुक्त समाज” की परिकल्पना को साकार करने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है और किसी भी परिस्थिति में अवैध खेती या मादक पदार्थों के प्रसार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी प्रवेश अग्रवाल, अपर समाहर्ता रामा रविदास, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन के अलावा अन्‍य कई अधिकारी मौजूद थे.

अवैध खनन की रोकथाम के लिए जिला स्‍तरीय टास्‍क फोर्स की बैठक 

लातेहार। जिले में अवैध खनन के रोक थाम को लेकर गुरूवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया.  इस दौरान जिला खनन पदाधिकारी मो नदीम सफी ने बताया कि 30 दिसंबर से अब तक अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध 45 निरीक्षण किए गए हैं. इसमें 41 वाहनों को जब्त की गयी और दो प्राथमिकी दर्ज की गई है. जबकि तीन लाख 66 हजार रुपए जुर्माना राशि की वसूला गया हैै. उपायुक्त ने जिला अंतर्गत अवैध खनन भंडारण एवं परिवहन रोकने को लेकर संबंधित पदाधिकारियों , थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक छापेमारी करने एवं इसमें संलग्न व्यक्तियों पर कारवाई करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारयिों  एवं थाना प्रभारियों को उनके क्षेत्र में एक भी वाहन से अवैध खनन नहीं होने देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.  इसके लिए उन्होंने दोषियों को पकड़ते हुए तुरंत उन पर एफआईआर दर्ज करने एवं संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!