Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडबालुमाथ

तेतरियाखांड कोलियरी में हाईवा परिचालन को लेकर बढ़ा तनाव


बालूमाथ (लातेहार)। सीसीएल के द्वारा बालुमाथ प्रखंड क्षेत्र में संचालित तेतरियाखांड कोलियरी में पीएनएमएल कंपनी द्वारा हाईवा से कोयला ढुलाई शुरू करने के प्रयास को लेकर ग्रामीणों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है. पिछले तीन दिनों से कंपनी और ग्रामीणों के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल व्याप्त है. ग्रामीणों का आरोप है, कि कंपनी ने कुछ लोगों को प्रलोभन देकर अपने पक्ष में कर लिया है और हाईवा परिचालन शुरू कराने की कोशिश की जा रही है. इसके चलते गांव के लोगों के बीच आपसी विवाद बढ़ता जा रहा है तथा हिंसक झड़प की आशंका भी जताई जा रही है. ग्रामीणों ने कहा कि इससे पूर्व लातेहार विधायक प्रकाश राम की अध्यक्षता में सीसीएल के जीएम एवं परियोजना पदाधिकारी के साथ बैठक हुई थी, जिसमें यह तय किया गया था कि कोलियरी परिसर में कोयला उठाव के लिए हाईवा का परिचालन नहीं किया जाएगा. इसके बावजूद कंपनी और सीसीएल की मिलीभगत से हाईवा चलाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका ग्रामीण लगातार विरोध कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था से करीब 700 ट्रकों के माध्यम से स्थानीय लोगों को रोजगार मिलता है. यदि हाईवा से कोयला ढुलाई शुरू होती है तो सैकड़ों लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हो जाएगी. ग्रामीणों ने लातेहार जिला प्रशासन से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई की मांग की है. लोगों ने कहा कि यदि स्थिति पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो क्षेत्र का माहौल और अधिक तनावपूर्ण हो सकता है.

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Kamrul Aarfee

संवाददाता, बालुमाथ, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!