mahesh singh banner letest
RPD NEW NEW
lps
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

अग्रवाल परिवार ने श्री सूर्य मंदिर निर्माण के लिए 43 हजार रूपये का सहयोग किया

लातेहार। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति, चाणक्यनगरी के द्वारा औरंगा नदी छठ घाट पर भव्य सूर्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है. समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि ​मंदिर का ​निर्माण कार्य प्रगति पर है और इसके निर्माण में समाज के हर तबके के लोगों का तन, मन व धन से सहयोग मिल रहा है. उन्‍होने बताया कि लातेहार के प्रतिष्ठित व्‍यवसायी चितरंजन अग्रवाल एवं उनके परिवार के अन्‍य सदस्‍यों ने मंदिर निर्माण के लिए 43 हजार 111 रूपये का आर्थिक सहयोग किया है. उन्‍होने बताया कि चितरंजन अग्रवाल पिता स्‍व लखन अग्रवाल के 11 हजार 111 रूपये की आर्थिक सहयोग मंदिर निर्माण के लिए किया है. जबकि सरोज देवी पति स्‍व अर्जुन प्रसाद अग्रवाल ने 21 हजार रूपये एवं उनके पुत्र सुजीत कुमार अग्रवाल ने 11 हजार रूपये की आर्थिक मदद सूर्य मंदिर निर्माण के लिए दिया है. अध्‍यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए पीलर खड़े हो गये हैं. अभी ढलाई का कार्य किया जाना है और इसमें अनुमानित 30 लाख रूपये खर्च होने का अनुमान है. आगे कहा क‍ि कोई भी सार्वजनिक निर्माण कार्य बिना सामुहिक सहयोग के पूरा नहीं हो पाता है. उन्होने मंदिर निर्माण में अ​धिक से अ​धिक आ​र्थिक सहयोग करने की अपील लोगों से की है. उन्‍होने बताया कि आगामी वर्ष चैत्र छठ तक मंदिर निर्माण का कार्य पूरा कराने का लक्ष्‍य रखा गया है.

तीन करोड़ रूपये मे बनेगा मंदिर

अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि कुल तीन करोड़ रूपये की लागत से 20 डिसमिल भूमि में मंदिर का निर्माण कराया जायेगा. मंदिर निर्माण के लिए 17 डिसमिल भूमि सावित्री कुंवर के पुत्र महेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद सिंह और धमेंद्र सिंह ने दान में दी है. जबकि तीन डिसमिल भूमि पार्वती कुंवर और स्व. हरकेश यादव के वंशजों ने दान की है. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर के नीचे हॉल बनेगा. ऊपरी तल्ले में सात गुंबद होंगे. सबसे बड़े गुंबद की ऊंचाई 81 फीट होगी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!