Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
झारखंडलातेहार

भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करती है : प्रतुल शाहदेव

बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने का स्वागत

लातेहार। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार निवासी बृजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने कहा कि बृजमोहन राम की नियुक्ति झारखंड के लिए गौरव का विषय है.प्रतुल शाहदेव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ऐसा संगठन है, जहां समर्पित कार्यकर्ताओं की निष्ठा, मेहनत और योगदान को महत्व दिया जाता है. र्टी अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान और उनके योगदान का ख्याल रखती है तथा उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करती है.उन्होंने कहा कि बृजमोहन राम को राज्यपाल की जिम्मेदारी मिलना झारखंड के कार्यकर्ताओं के लिए भी सकारात्मक संदेश है.  इससे संगठन के प्रति समर्पण, निष्ठा और मेहनत की भावना को मजबूती मिलेगी. प्रतुल शाहदेव ने बृजमोहन राम के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वे अपनी नई संवैधानिक जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!