IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

पीएलवी ने सेमरबुरहनी विद्यालय में शिक्षकों की पदस्‍थापना करने के लिए पत्राचार किया

लातेहार। जिले के महुआडांड़ प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, सेमरबुरहनी में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय लातेहार से संबद्ध पैरा लीगल वॉलंटियर (पीएलवी ) इंद्रनाथ प्रसाद ने संबंधित अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया है. उन्होंने जिला शिक्षा अधीक्षक, लातेहार को लिखे गये पत्र मे बताया कि विद्यालयों में विधिक साक्षरता कक्षाओं एवं विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकार, कर्तव्य, बाल संरक्षण, बाल विवाह, बाल श्रम एवं न्याय तक पहुंच के संबंध में जागरूक करने के दौरान सेमरबुरहनी विद्यालय में शिक्षकों की कमी की जानकारी मिली.  विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा बताया गया कि पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की पदस्थापना होने से विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन में सुधार हो सकता है. शिक्षकों की कमी के कारण कक्षा संचालन एवं विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है. श्री प्रसाद ने  विद्यालय में दो पुरुष एवं दो महिला शिक्षकों सहित कुल चार शिक्षकों की पदस्थापना करने का अनुरोध किया है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी तथा उनके शैक्षणिक विकास को बेहतर दिशा मिलेगी. इसके अलावा उन्‍होने सेेेमरबुढ़नी में हाट या बाजार की स्‍थापना करने का आग्रह प्रखंड विकास पदाधिकरी, महुआडांड़ से किया है. उन्‍होने कहा कि यदि बोहटा चौक पर सप्ताह में एक दिन साप्ताहिक हाट-बाजार लगाने की व्यवस्था की जाती है, तो स्थानीय किसानों को अपने कृषि उत्पाद उचित मूल्य पर बेचने का अवसर मिलेगा. छोटे दुकानदारों एवं बेरोजगार ग्रामीणों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर उत्पन्न होंगे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!