IMG-20261013-WA0012
Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की गयी

मांसाहार व मदिरापान असुरी शक्तियों का आहार: त्रिभुवन पांडेय

लातेहार। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को शहर एवं आसपास के पूजा पंडालों में मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना विधि-विधान एवं श्रद्धापूर्वक की गई. इस दौरान मंदिरों एवं पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा शहर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा. शहर के श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर, राजा दुर्गाबाड़ी, काली मंदिर, वन एवं प्रखंड परिसर, करकट, धर्मपुर, नवरंग चौक तथा डुरूआ बाजार स्थित पूजा पंडालों में मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई. श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा कर मां से सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर में पुजारी त्रिभुवन पांडेय के सानिध्य में पूजन संपन्न कराया गया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मांसाहार एवं मदिरापान मनुष्य का आहार नहीं है. उन्होंने इसे असुरी शक्तियों का भोजन एवं आहार बताया.  उन्होंने कहा कि भगवान मंत्र के अधीन हैं, मंत्र ब्राह्मण के अधीन हैं, ब्राह्मण यजमान (भक्त) के अधीन होते हैं और भगवान अपने भक्त के अधीन होते हैं. भगवान को उनके भक्‍त सबसे अच्‍छे लगते हैं. उन्होंने कहा कि मां दुर्गा की आराधना केवल बाहरी पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि मन, वचन और कर्म की शुद्धता भी आवश्यक है.  नवरात्र का पर्व हमें सात्विक जीवन, भक्ति और सदाचार का संदेश देता है. उन्होंने श्रद्धालुओं से नवरात्र के दौरान संयम एवं सात्विक आहार अपनाते हुए श्रद्धा और भक्ति के साथ मां भगवती की आराधना करने की अपील की. मौके पर मंदिर समिति के संरक्षक अभिनंदन प्रसाद, सचिव आशीष टैगोर, सह सचिव रंजीत कुमार, रविंद्र प्रजापति, कोषाध्‍यक्ष राजू रंजन सिंह, दुर्गा पूजा समिति 2026 के अध्‍यक्ष उज्‍जवल कुमार, महामंत्री विष्‍णु कुमार, आकाश जायसवाल  के अलावा सोनू कुमार (गोविंद), सोनू कुमार, आकाश कुमार, अमन कुमार आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!