लातेहार। शनिवार को जिले के नेतरहाट पहुंची झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सनसेट पॉइंट समेत अन्य स्थलों का किया भ्रमण. इस दौरान लातेहार जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी पंकज तिवारी, लातेहार जिला कामगार कर्माचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कामिल अंसारी, प्रदीप यादव और अमित उरांव मौजूद रहे. उन्होंने लातेहर के प्राकृतिक और नैसर्गिक खूबसूरती से उन्हें अवगत कराया. कहा कि लातेहार जिले में बहुत से ऐसे स्थल हैं जिन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है. उन्होंने नेतरहाट के अन्य पर्यटन स्थलों की भी जानकारी दी और उन्हें विकसित करने का आग्रह किया.