maa b m
latehar-tuiris
lps
RPD NEW NEW
carnival 1
alisha 4 6
WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
लातेहार

नशा मुक्‍त भारत बना कर ही देश को विकसित बना सकते हैं: जिप अध्‍यक्ष

लातेहार। जिला परिषद अध्‍यक्ष पूनम देवी ने कहा कि हम नशा मुक्‍त भारत बना कर ही देश को विकसित कर सकते हैं. उन्‍होने कहा कि आज नशा सबसे बड़ी चुनौति है. आज के युवा में नशे के शिकार हो रहे हैं और यह देश के लिए चिंता का विषय है. श्रीमती देवी सोमवार को मेया युवा भारत के तत्‍वावधान में नशा मुक्‍त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर बोल रही थी. जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन जिप अध्‍यक्ष पूनम देवी, विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती, उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय एवं मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने संयुक्‍त रूप से दीप प्रज्‍जवलित कर किया. जिप अध्‍यक्ष ने युवाओं को नशे से दूर रहने एवं अपनी उर्जा सकारात्‍मक दिशा में लगाने की अपील की. इससे पहले प्राचार्य तृृृप्ति भारती ने कहा कि युवाओं मे समाज में परिवर्तन लाने की क्षमता है. हालिया हुए छात्रों के आंदोलन का उदाहरण देते हुए उन्‍होने कहा क‍ि युवाओ में अपार क्षमता है. उन्‍होने कहा कि मोबाइल का अत्‍यधिक प्रयोग भी एक नशा है छात्रों को इससे दूर रहना चाहिए. वहीं उप प्राचार्य श्री पांडेय ने कहा कि मेरा युवा भारत का यह कार्यक्रम बहुत ही सराहनीय है. उप निदेशक कंचन कुमारी ने बताया कि जिला स्‍तरीय इस प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी राज्‍य व राष्‍ट्र स्‍तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भाग लेगीं. उन्‍होने कहा क‍ि यह कार्यक्रम युवाओं को नशा एवं मादक पदार्थों के दुष्‍प्रभाव के प्रति समाज को जागरूक करने एवं नशा मुक्‍त भारत का निर्माण करने के उदेश्‍य से आयोजित किया जा रहा है. कार्यक्रम में नुक्‍कड़, नाटक, भाषण व कविता लेखन, नृत्‍य, गायन व रैंप, रील आदि प्रतियोगितायें आयोजित की गयी. नृत्‍य प्रतियोगिता में आश्रम स्‍कूल, मनिका, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं अजजा आदिवासी बालिका छात्रावास ने क्रमश: प्रथम, द्धितीय व तृतीय पुरस्‍कार प्राप्‍त किया. गायन में अनिशा कुमारी ने प्रथम, आरती ने दूसरा और खुशबू ने तीसरा स्‍थान प्राप्‍त किया. निर्णायक मंडल में पीएम श्री जेएनवी के शिक्षक संदीप कुमार ओझा, स्‍वर संगम निदेशक आशीष टैगोर व अविनाश कुमार शामिल थे. मौके पर मेरा युवा भारत के मनीष कुमार, आरती कुमारी समेंत अन्‍य कई स्‍वयंसेवक मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!