l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंडमहुआडांड़

सीआरपीएफ ने शहीद लांस नायक के घर पहुंचकर परिजनों को दिया सम्मान

लातेहार।  वतन के लिए जान कुर्बान करने वाले सीआरपीएफ जवानों की स्‍मृति में शहादत दिवस का आयोजन किया गया. इस मौके पर इस मौके पर बटालियन के अधिकारी शहीद लांस नायक एस. कुजूर के विश्रामपुर, महुआडांड़ स्थित पैतृक गांव पहुंचे. यहां उन्‍होने सबसे पहले शहीद के चित्र पर फूल-माला चढ़ाई और उन्हें सलामी दी. वीर पत्नी का सम्मान, परिवार का हालचाल लिया. अधिकारियों ने शहीद की पत्नी ज्योति मणि कुजूर से मुलाकात की. उन्हें अंगवस्त्र, साड़ी और दैनिक जरूरत की चीजें, फल-मिठाई देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान अधिकारियों ने परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की, उनका हालचाल जाना और पूछा कि उन्हें किसी तरह की परेशानी तो नहीं है, परिवार की बातों को ध्यान से सुना गया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया. मौके पर द्वितीय कमान अधिकारी पीतबास पण्डा ने कहा कि जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता.  सीआरपीएफ अपने शहीदों के परिवारों के साथ हमेशा खड़ी है. उन्होंने कहा कि परिवार को भविष्य में भी विभाग की ओर से हर तरह की सहायता मिलती रहेगी. उनके साथ इंस्पेक्टर जे.बी. सोरेन और महुआडांड़ थाना प्रभारी रवि कुमार भी मौजूद थे. अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!