l tou
lps
rpd
car
dip
IMG-20261103-WA0060(1)
झारखंड

अंबाझारन में आदिवासी जतरा मेला महोत्सव का आयोजन

लातेहार। धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ग्राम अंबाझारन में सात पड़हा के तत्वाधान में आदिवासी जतरा मेला महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, आदिवासी समाज के लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया. महोत्सव के मुख्य अतिथि अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता थे. मौके पर आजसू जिला अध्यक्ष अमित कुमार पांडेय भी मुख्य रूप से उपस्थित थे. उनका आयोजन समिति की ओर से पारंपरिक तरीके से अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया.

मौके पर एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन संघर्ष, साहस और समाज के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है. उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़कर जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. उनके विचार और आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं. उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपरा, भाषा और रीति-रिवाज हमारी अमूल्य धरोहर हैं. इन्हें संरक्षित रखना और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है. ऐसे आयोजन सामाजिक एकता और सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करते हैं. सीडीपीओ ने मांदर बजा कर जतरा मेला का शुभारंभ किया. महोत्सव में पारंपरिक आदिवासी नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया.पूरे गांव में उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!