लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार के निर्देश के बाद पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, लातेहार द्वारा 24×7 जल संकट कंट्रोल रूम का गठन किया गया है. इस कंट्रोल रूम के माध्यम से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के लोग पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. जिला स्तर पर विवेकानंद कुमार (कनीय अभियंता, शहरी प्रशाखा) को नोडल पदाधिकारी बनाया गया है. शिकायत हेतु मोबाइल/व्हाट्सऐप नंबर 9031497550 जारी किया गया है. राजीव रंजन (निम्न वर्गीय लिपिक) को कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है. उनका संपर्क नंबर 7903562848 है. कार्यालय दिवस में कार्यालय समय के दौरान यहां शिकायत दर्ज कराई जा सकती है.इसके अतिरिक्त, प्रमंडल के अवर प्रमंडल/प्रशाखा स्तर पर भी शिकायत पुस्तिका संधारित की गई है। संबंधित ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के जल सहिया के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है. प्रखंडवार नोडल पदाधिकारी एवं संपर्क लातेहार अवर प्रमंडल नियंत्रक पदाधिकारी: राजेश कुजूर (सहायक अभियंता) – 9431054379 नोडल: भरत प्रसाद (कनीय अभियंता) – 9973467400 — लातेहार नोडल: प्रभात कुमार सिंह (कनीय अभियंता) – 7050799752 — मनिका चंदवा अवर प्रमंडल नियंत्रक पदाधिकारी: अरुण कुमार मेहता (सहायक अभियंता) – 8340573562 नोडल: अनिल कुमार (कनीय अभियंता) – 9934373981 — चंदवा नोडल: मंगल मिंज (कनीय अभियंता) – 7070064214 — बालूमाथ नोडल: दीपक कुमार मेहता (कनीय अभियंता) – 7631077726 — हेरहंज, बारियातू बरवाडीह अवर प्रमंडल नियंत्रक पदाधिकारी: प्रशांत कुमार पांडेय (सहायक अभियंता) – 8797128296 नोडल: राहुल कुमार (कनीय अभियंता) – 9934373981 — गारू नोडल: पियूष कुमार रंजन (कनीय अभियंता) – 7667679642 — बरवाडीह महुआडांड़ क्षेत्र नियंत्रक पदाधिकारी: राजेश कुजूर (सहायक अभियंता) – 9431054379 नोडल: ओंकार कुमार (कनीय अभियंता) – 8252546258 — महुआडांड़ नोडल: मो. मुस्तकीम अंसारी (कनीय अभियंता) – 7250075354
जिला प्रशासन ने आमजनों से अपील की है कि जलापूर्ति संबंधी किसी भी समस्या पर तत्काल संबंधित नोडल पदाधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा सके.