Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

उपायुक्त ने चंदवा प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मियों से स्‍पष्‍टीकरण मांगा

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार ने बुधवार को चंदवा प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, साफ-सफाई तथा आमजनों को दी जा रही सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने उपस्थित कर्मियों से आवश्यक जानकारी ली और समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं, अनुपस्थित पाए गए कर्मियों पर गंभीरता जताते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को ऐसे कर्मियों से स्पष्टीकरण (शो-कॉज) लेने और नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। प्रखंड कार्यालय में योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए उन्होंने पारदर्शिता और समय सीमा के पालन पर जोर दिया। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आम जनता की समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश भी दिए। इसके बाद उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर चिकित्सकीय सुविधाओं, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई और मरीजों को मिल रही सेवाओं का अवलोकन किया। परिसर स्थित आयुष्मान वाटिका में भर्ती मरीजों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। ओपीडी का निरीक्षण कर उपचार सेवाओं की समीक्षा की और चिकित्सकों से उपचार पद्धति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने दवा वितरण की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली और सभी आवश्यक दवाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। अस्पताल परिसर की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, अंचल अधिकारी तथा चिकित्सक डॉ. नीलिमा कुमारी उपस्थित थे।

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!