Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहारलातेहार

उपायुक्‍त ने दिया वरीय लिपिक पर निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश

लातेहार। उपायुक्त  संदीप कुमार ने शनिवार को चंदवा व बालुमाथ प्रखंड का दौरा किया. इस दौरान उन्‍होने विभिन्न विकास योजनाओं, शैक्षणिक संस्थानों, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं प्रखंड कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. उपायुक्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति, दवा उपलब्धता, साफ-सफाई तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया. प्रखंड सह अंचल कार्यालय, चंदवा का निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर की साफ-सफाई, विभिन्न शाखाओं के कार्यों एवं अभिलेखों के संधारण की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में सामान्य कैशबुक अद्यतन नहीं पाए जाने पर उन्होंने संबंधित वरीय लिपिक (बड़ा बाबू) के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई करने का निर्देश दिया.
इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत संचालित कार्यों का विस्तृत अवलोकन किया. उपायुक्त ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय, चंदवा का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया. इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण भी किया तथा बच्चों से संवाद कर नियमित रूप से विद्यालय आने एवं मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. उपायुक्‍त ने  कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, चंदवा, आंगनबाड़ी केंद्र, कुसुमटोली (बूथ संख्या-321), अनुसूचित जाति आवासीय बालक प्राथमिक विद्यालय भवन, हड़गड़वा (चंदवा) और राजकीयकृत माध्यमिक उच्च विद्यालय, दामोदर का निरीक्षण किया. इसके पश्चात उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय बालूमाथ में विशेष गहन पुनरीक्षण  कार्यक्रम के तहत संचालित कार्यों की समीक्षा की. निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन विद्यालय भवन,  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. उन्होंने कार्य एजेंसी को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी), बालूमाथ का भी निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, छात्रावास, भोजन, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का अवलोकन किया. मौके पर डीएलओ प्रभात कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, सिविल सर्जन डॉ राजमोहन खलखो, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम , गोपनीय प्रभारी पदाधिकारी श्रेयांश, जिला शिक्षा पदाधिका गौतम कुमार साहू, जिल शिक्षा अधीक्षक ऋषिकेश, प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचल अधिकारी चंदवा व बालुमाथ आदि मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!