WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

उपायुक्‍त ने सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की समीक्षा की

लातेहार। उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) मद के अंतर्गत संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान विभिन्न कंपनियों द्वारा सीएसआर मद से संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से संचालित योजनाएं जिले के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, इसलिए इन योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए. उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, प्रभारी पदाधिकारी सीएसआर श्रेयांश, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू के अलावा संबंधित विभागों के पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, कंपनियों के प्रतिनिधि एवं अन्य कर्मी उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!