लातेहार। मंगलवार को शहर के नगर पंचायत कार्यालय रोड में जिला परिषद के नये भवन निर्माण के लिए आधारशिला रखी गयी. मौके पर मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, लातेहार विधायक प्रकाश राम, उपायुक्त संदीप कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, उपाध्यक्ष अनिता देवी व उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद मुख्य रूप से मौजूद थे. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित कर किया. अतिथियों ने पूजा अर्चना कर शिलापट्ट का अनावरण कर नये भवन निर्माण की आधारशिला रखी. पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार के राज्य योजना मद से कुल 8,08,12,154 रूपये की लागत से जिला परिषद का नया भवन बनाया जायेगा. विधायकद्वय ने भवन निर्माण कार्य को पारदिर्शता के साथ समय पर पूरा कराने की बात कही. उन्होने कहा क जिला परिषदका अपना भवन जाने से कार्यकुशला आयेगी. जन प्रतिनधि वं आम लोगो को इससे लाभ होगा. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी दिेनेश कुमार, जिप सदस्य संतोषी शेखर, सरोज देवी, विनोद उरांव, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला परिषद के कार्यपालक पदाधिकार अजय कच्छप आदि मौजूद थे. बता दें कि जिला परिषद का कार्यालय समाहरणालय के विकास भवन अस्थायी रूप से चल रहा था. भवन का निर्माण हो जाने से जन प्रतिनिधियों और आम नागरिकों को आवश्यक सुविधायें एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी. योजनाओं के बेहतर क्रियान्नवयन के साथ-साथ प्रशासनिक कार्यो में भी सुविधा होगी.