latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
सरस्‍वती विद्या मंदिर

एसबीएम संकुल की बैठक में आगामी कार्यक्रमों के रूपरेखा तय की गयी

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर में मंगलवार को लातेहार संकुल के तहत विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की बैठक पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. उन्होंने लातेहार संकुल अंतर्गत चार विद्यालयों के कामकाज की समीक्षा करते हुए आगामी योजनाओं पर मार्गदर्शन दिया. संकुल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों के रूपरेखा बनाई गई. मुख्य रूप से संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता पर चर्चा हुई. इसमें निर्णय लिया गया कि संकुल स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता 25 जुलाई को होगी. इसमें लगभग 150 छात्र छात्राएं सम्मिलित होंगे. इसके अलावा 20 जुलाई को प्रश्न निर्माण कार्यशाला भी होगी. संकुल अंतर्गत धर्मपुर, स्टेशन, बरियातू और बालूमाथ विद्यालयों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुकूल उत्कृष्ट पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ संस्कार युक्त शिक्षा देकर बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई अन्य पहलुओं पर भी चर्चा की गई. बैठक में लातेहार संकुल के प्रमुख उत्तम कुमार मुखर्जी, सरस्वती विद्या मंदिर स्टेशन के प्रधानाचार्य राजबल्लम शर्मा, बरियातू के प्रधानाचार्य जितेंद्र राम और बालूमाथ के प्रधानाचार्य अवनीकांत पाठक उपस्थित थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button