mahesh singh banner new nn
राज्‍य

प्रधानाध्यापिका ने जिप अध्‍यक्ष पर लगाया अपमानित करने का आरोप, जिप अध्‍यक्ष ने बताया निराधार

गारू(लातेहार)।  कल्याण विभाग द्वारा संचालित आदिवासी बालिका आवासीय प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी ने जिला परिषद अध्‍यक्ष पर उन्‍हें अपमानित करने का आरोप लगाया है. प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि लातेहार जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी निरीक्षण के लिए विद्यालय पहुंची थीं.

Advertisement

उनके साथ सुरेंद्र ठाकुर, ओम प्रकाश गुप्ता, सकलदीप उरांव व रामप्रसाद उरांव सहित कुछ अन्य लोग भी विद्यालय में घुस आये. निरीक्षण के दौरान बच्चियों को डराया गया और उनके साथ भी र्दुव्‍यहार किया गया.

Advertisement

उन्‍होने आरोप लगाया कि उनके साथ आये लोगों ने भी उनके साथ अभ्रता की. आगे कहा कि एक अविवाहित महिला हैं और अपने गृह जिला बोकारो से आना- जाना करती है. ऐसे में उन्होंने खुद को किसी अनहोनी की आशंका जाहिर की. प्रधानाध्यापिका संगीता कुमारी ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है. उन्होंने इसे ले कर समेकित जनजाति विकास प्राधिकारण के निदेशक व गारू थाना में एक आवेदन दिया है.

Advertisement

जिप अध्यक्ष ने आरोपों को बताया बेबुनियाद
इस मामले में पूछे जाने पर  जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी ने सभी आरोपों को खारिज किया. उन्‍होने कहा कि विद्यालय में अनियमितताओं की शिकायत मिलने पर उन्‍होने उक्‍त निरीक्षण किया गया था. वहां उन्‍होने  कई अनियमिता पायी है. बच्‍चों को दैनिक प्रयोक के सामान तक ठीक ठंग से उपलब्‍ध नहीं कराये जा रहे हैं. मेन्‍यू के अनुसार खाना नहीं दिया जा रहा है. इसके अलावा भी अन्‍य कई शिकायत यहां मिली है. इसकी शिकायत की जायेगी. उन्‍होने कहा कि प्रधानाध्‍यापिका के द्वारा मुझ पर दवाब बनाने के लिए आरोप लगाये जा रहे है. जांच के दायरे में कई अधिकारी भी आयेगें.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!