Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
बरवाडीहराज्‍य

विधायक ने दुर्गा पूजा कमिटी के सदस्‍यों को अंगवस्त्र एवं सहयोग राशि दे कर किया सम्मानित

बरवाडीह (लातेहार)। मनिका विधायक रामचंद्र सिंह ने  इस वर्ष भी अपने पैतृक आवास मंगरा में प्रखंड के सभी दुर्गा पूजा समिति के लिए सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया.  सम्मान समारोह कार्यक्रम की शुरुआत मां दुर्गा की पूजा अर्चना के बाद पंडित आलोक मिश्रा के द्वारा तिलक चंदन कर किया गया. इसके बाद क्षेत्र के रेलवे क्लब, पंचमुखी मंदिर, आदिशक्ति मंदिर, गढ़वाटांड़, सरईडीह मंदिर, पोखरी खुर्द, नावाडीह, छिपादोहर, मंडल, मोरवाई, लात, केचकी समेत दो दर्जन से अधिक पूजा समिति के पदाधिकारी और सदस्यों को अंग वस्त्र और सहयोग राशि भेंट कर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह कार्यक्रम को लेकर विधायक रामचंद्र सिंह ने बताया कि बरवाडीह  प्रखंड क्षेत्र माँ दुर्जागीन के आशीर्वाद से बसा हुआ है और प्रखंड क्षेत्र के सभी मां की आराधना करने वाले पूजा समिति को एक जगह एक मंच पर जोड़ कर उन्हें सम्मानित करने के साथ एकता और भाईचारे के बंधन में बांधने का सकारात्मक प्रयास कई वर्षों से हो रहा है. प्रखंड के सभी पूजा समिति के लोग धार्मिक भावना से शामिल होने को पहुँचते है. कार्यक्रम के दौरान मौके पर सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह, राजद के प्रदेश महासचिव अजय चंद्रवंशी, कांग्रेस प्रदेश प्रतिनिधि रविंद्र राम, बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, अनिल कुमार सिंह, विजय बहादुर सिंह, प्रेम सिंह (पिंटू), शिवानंद तिवारी, मनोज जायसवाल, राजू प्रसाद, उमेश प्रसाद, ओमप्रकाश गुप्ता, सखी चंद प्रसाद, मंयक विश्वकर्मा, दीपक राज, राजन सिंह, नीतीश कुमार, सुजीत गुप्ता, मिथिलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Mayank Wishwkarma

संवाददाता, शुभम संवाद, बरवाडीह (लातेहार)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!