लातेहार। लातेहार जिला अंडर-23 क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गयी है. जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 16 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. टीम का कप्तान रौनक दुबे और उप कप्तान आदर्श विशाल को बनाया गया है. टीम के अन्य खिलाड़ियों में विजय रोहित, रौशन कुमार गुप्ता, प्रियांशु चौबे, अजय साहू, विकास पांडेय, गिरिराज (विकेटकीपर), गोल्डी शर्मा, शाहिल विल्सन, हर्षित राज तिर्की, समीर कुमार, अमन सोनी, प्रभात कुमार सिंह, गौरव पल, कुमार सानू का नाम शामिल है. श्री सिंह ने बताया कि लातेहार जिला की टीम 18 फरवरी से लोहरदगा में शुरू होने वाले अंडर-23 अंतर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेगी. उन्होने बताया कि टीम 17 फरवरी को लोहरदगा के लिए प्रस्थान करेगी. टीम के साथ बतौर कोच व मैनेजर श्रवण महली रहेगें.