Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

एकल अभियान का उदेश्‍य ग्रामीण व वनवासी क्षेत्रों का समग्र विकास है: अभिनंदन

एकल अभियान का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन

लातेहार। एकल अभियान का पांच दिवसीय वार्षिक आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का समापन मंगलवार को हुआ. शहर के श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के दूसरी तल्‍ले के सभागार में आयोजित इस आचार्य प्रशिक्षण र्व में एकल अभियान के उदेश्‍यों पर चर्चा की गयी और नये आचार्यों को प्रशिक्षण दिया गया. समापन सत्र को संबोधित करते हुए अंचल समिति अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने कहा कि एकल अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, संस्कार, स्वावलंबन और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है. उन्होंने कहा कि अभियान समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा और सेवा की रोशनी पहुँचाने का कार्य कर रहा है. एकल अभियान के युवाओं और आचार्यों की सक्रिय भागीदारी से राष्ट्र निर्माण के इस अभियान को और अधिक मजबूती मिल रही है. अंचल प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण प्रमुख महेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण में दी गयी जानकारियो को अमल में लाने की अपील आचार्यों से की. समापन सत्र में  अध्यक्ष हरि कथा सत्संग समिति के अध्यक्ष मनमोहन राम,  अंचल संरक्षक रमेश प्रसाद, अंचल संरक्षक संजय तिवारी, अंचल कार्यालय प्रभारी गया प्रसाद, अंचल कार्यलय प्रमुख राहुल कुमार, सुशीला देवी, संच प्रशिक्षक विद्धिया व  बहादुर प्रजापति आदि मौजूद थे.

 

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!