लातेहार। शनिवार को पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के निर्देश पर बेतार ओपी (चंदवा) के ग्राम बेतर, उचिरिंग, मडमा, जमुवारी, बेलंगा, आरा एवं चिल्दीरी आदि क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन ड्राइव चलाया गया. इसकी जानकारी साझा करते हुए लातेहार पुलिस ने बताया कि ग्राम बेलंगा एवं ग्राम आरा के ग्रामीणों के समस्याओं को सुना गया. इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने डायन बिसाही प्रथा,ओझा- गुणी एवं समाज में फैले अंधविश्वास को लेकर ग्रामीणो को जागरूक किया गया. कहा कि किसी महिला व पुरूष को डायन और ओझा गुणी कह कर प्रताडि़त करना कानूनी अपराध है. इसके लिए सजा का प्रावधान है. इसके अलावा नेतरहाट थाना के जेवियर स्कूल नेतरहाट में पुलिस पदाधिकारी के द्वारा विद्यार्थीयों कि उपस्थिति में नशा मुक्ति,शराब तथा अन्य नशे से होने वाले नुकसान,सड़क सुरक्षा (ट्रिपल लोड,बिना हेलमेट के वाहन चलना) आदि से सम्बंधित आवश्यक जानकारी दी गयी.
क्या होता है एरिया डोमिनेशन
एरिया डोमिनेशन (Area Domination) पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा चलाया जाने वाला एक रणनीतिक सुरक्षा अभियान है, जिसका उद्देश्य किसी विशेष क्षेत्र में अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराकर अपराधियों में खौफ पैदा करना और आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है।