बालूमाथ (लातेहार)। प्रखंड मुख्यालय स्थित बेसिक स्कूल परिसर में बुधवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. उप विकास आयुक्त सैयद रियाज अहमद ने शिविर का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होने शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया. उन्होने काउंटरों में आवेदन प्रक्रिया, लाभ वितरण व्यवस्था एवं आमजनों को दी जा रही सेवाओं का जायज़ा लिया.
https://driver.jugnoo.in/AH5JKGMmWXb
उन्होंने सभी आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर कराते हुए पात्र लाभुकों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से प्रदान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंचाना ही सरकार का मुख्य लक्ष्य है. राज्य सरकार द्वारा आम जनता को योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया है. जिसमें कई विभाग का स्टाल लगाकर योजनाओं संबंधित आवेदन की प्राप्ति और निवारण किया जा रहा है. चेताग पंचायत में आयोजित शिविर का भी डीडीसी ने निरीक्षण किया. बालूमाथ में आयोजित इस शिविर में मइया सम्मान योजना के 80 आवेदन, अबुआ स्वास्थ्य योजना के 68,आयुष्मान कार्ड के लिए 27, मनरेगा जॉब कार्ड के लिए 16, सिंचाई संवर्धन के लिए 4, वृद्धा पेंशन के लिए 3, विधवा पेंशन के लिए 1, विकलांग पेंशन के लिए 2, जन्म प्रमाण पत्र के लिए 30, जाति प्रमाण पत्र के लिए 62, आवासीय प्रमाण पत्र के लिए 20, आय प्रमाण पत्र के लिए 23, जमीन संबंधित म्यूटेशन के लिए 15, जमीन सीमांकन के लिए एक, भूमि सत्यापन के लिए 3 आवेदन प्राप्त हुए. इसके अलावा मौके पर कई परिसंपत्तियों का भी वितरण किया गया. हालांकि शिविर में मैया सम्मान योजना का पोर्टल नहीं खुलने की वजह से कई लाभुक परेशान दिखे. उनका फॉर्म फिलहाल जमा कर लिया गया है और उन्हें बाद में योजना से जोड़ा जाएगा. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, बालूमाथ अंचल अधिकारी बालेश्वर राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमा उरांव, झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझू, झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव मो अबुल भाई, बालूमाथ पंचायत के मुखिया नरेश लोहरा मुख्य रूप से उपस्थित रहे.