लातेहार। पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव की अध्यक्षता में पुलिस मुख्यालय के सभागार में बुधवार को मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी’ का आयोजन किया गया. इस महत्वपूर्ण बैठक में कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने एवं अपराध नियंत्रण को लेकर कई अहम दिशा-निर्देश पुलिस अधीक्षक के द्वारा दिये गये. पुलिस अधीक्षक ने बैठक में बीते माह में घटित सभी महत्वपूर्ण अपराधों की गहन समीक्षा की. उन्होने लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन हेतु सख्त निर्देश दिए गए. इसके अलावा बैठक में हत्या, लूट, बलात्कार, पोक्सो और यूडी कांडों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा की गयी. इन मामलों के उदभेदन के लिए किये गये प्रयास और अब तक इन मामलों में की गयी गिरफ्तारियों की समीक्षा पुलिस अधीक्षक ने दी. जिले में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराध नियंत्रण ,समकालीन अभियान के तहत की गई कार्रवाई की भी समीक्षा बैठक में की गयी. इसके अलावा पिछले एक वर्ष से फरार अपराधियों, दागी पंजी तथा गृहभेदन के मामलों की समीक्षा कर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. तकनीकी एवं नागरिक सेवाओं के तहत लंबित पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक ने दिया. ई-डीएआर एंट्री एवं मालखाना प्रभार की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक में की गयी. सीइआइआर पोर्टल का प्रभावी उपयोग और गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर की जा रही कार्रवाई की प्रगति जांच की गयी. गोष्ठी में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, वीरेंद्र कुमार राम, पूजा कुमारी, प्रदीप कुमार के अलावा अंचल निरीक्षक, थाना प्रभारी एवं सभी शाखा के प्रभारी मुख्य रूप से मौजूद थे.