लातेहार। प्रशासनिक दृष्टिकोण ने पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने जिले के कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण व पदस्थापना किया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी सूची के अनुुुुसा पुअनि. किशोर मुण्डा को अनुसूचित जाति/जनजाति थाना, लातेहार का प्रभारी बनाया गया है. जबकि विकाशेन्दू त्रिपाठी को अहातू थाना, लातेहार का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है. इसके अलावा राजीव रंजन को बारेसांढ़ थाना, अमित कुमार रविदास को महुआडांड़ थाना, राजन अधिकारी को नेतरहाट थाना, विक्रांत कुमार उपाध्याय को मनिका थाना, सत्येन्द्र कुमार को हेरहंज थाना, प्रभात कुमार दास को बारियातु थाना तथा अनुभव सिन्हा को बालूमाथ थाना का प्रभारी बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से पदभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है.