Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
झारखंडलातेहार

अंबेडकर जयंती से पूर्व प्रतिमा स्‍थल की साफ सफाई की, पूर्व संध्‍या पर होगा दीप प्रज्‍जवलन

लातेहार। डा भीमराव अम्बेडकर जयंती की पूर्व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा द्वारा लातेहार स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क में स्थापित उनकी प्रतिमा स्थल पर विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया. कार्यक्रम एससी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक किशुन दास के निर्देश पर किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष पिंटू रजक ने की. भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिमा स्थल और आसपास के परिसर की सफाई कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया. अभियान का उद्देश्य बाबा साहेब के प्रति सम्मान प्रकट करना और समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना था.

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष राकेश दुबे, मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय, विधायक प्रतिनिधि अनिल सिंह, आंनद सिंह, प्रमोद कुमार, युवा मोर्चा जिला महामंत्री अश्वनी कुमार सिंह, अजय तिवारी, आलोक कुमार अकेला, जगनारायण कुमार अकेला, पप्पू सिंह, दीपक पासवान सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सभी ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. अम्बेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर यहां दीप प्रज्वलन का आयोजन भी किया जाएगा और स्वच्छता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा.

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!