latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
IMG-20260829-WA0019
लातेहार

नगर उपाध्‍यक्ष ने नपं कार्यालय में वार्ड पार्षदों के बैठने की व्‍यवस्‍था कराने की मांग की

लातेहार। नगर पंचायत, लातेहार के उपाध्यक्ष संतोष रंजन कुमार ने मंगलवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी से पत्राचार का नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों को बैठने की समुचित व्यवस्था करने को की बात कही है. उन्‍होने अपने पत्र में कहा है कि नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों के बैठने की व्यवस्था नहीं रहने के कारण वार्ड पार्षदों को आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान, विकास योजनाओं की समीक्षा तथा संबंधित विभागीय कार्यों के अनुश्रवण एवं कार्यालयीन कार्यों के समन्वय में कठिनाईयो का सामना करना पड़ रहा है. आगे कहा है कि वार्ड पार्षदों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण जहां एक ओर आम जनता के कार्य प्रभावित हो रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जनता द्वारा निर्वाचित हमारे सम्मानित वार्ड पार्षद को खड़े खड़े ही आम नागरिकों की समस्याओं एवं कार्यों का निष्पादन करना पड़ता है. यह जन प्रतिनिधियों के सम्मान एवं उनके दायित्वों के निर्वहन की दृष्टि से भी न्यायोचित नहीं है. उन्होंने आगे कहा है कि वार्ड पार्षद नगर क्षेत्र की जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि हैं तथा नगर के विकास एवं जनसमस्याओं के समाधान में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है. उपाध्यक्ष ने नगर पंचायत कार्यालय परिसर में वार्ड पार्षदों के बैठने हेतु आवश्यक फर्नीचर, टेबुल, कुर्सी, पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं सहित समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है.

नगर पंचायत का नया कार्यालय शीघ्र बनेगा: राजीव रंजन 

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन ने पूछे जाने पर बताया कि नगर पंचायत का नया कार्यालय पहाड़पुरी में पार्क के पास बनाया जायेगा. इसके लिए आवश्‍यक प्रक्रिया  प्रारंभ कर दी गयी और कार्यादेश मिलने के साथ ही संवेदक के द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!