green vlly
gupta veg
lps
alisha 4 6
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
carnival 1
राज्‍यलातेहार

वंदे मातरम राष्ट्रीय गीत ने एसवीएम के छात्रों में राष्ट्रप्रेम की भावना जगाई

लातेहार। सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर पथ, लातेहार में राष्ट्रगीत दिवस के 150 वें अवसर पर बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित “वंदे मातरम्” का भावपूर्ण आयोजन किया गया. विद्यालय के कृष्ण चंद्र गांधी ऑडिटोरियम में छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर भारत माता को नमन किया.  कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य ओंकारनाथ सहाय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने अपने लेखन के माध्यम से भारतवासियों में मातृभूमि के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना को जगाया. वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है, जिसने अनगिनत वीरों को प्रेरणा दी. उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और संस्कृति के प्रति निष्ठावान रहने का आह्वान किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन और भारत माता की जयकार से हुआ.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!