mahesh singh banner new nn
राज्‍य

रेलवे क्लब की महिला समिति ने किया होली मिलन समारोह का आयोजन

बरवाडीह ( लातेहार)। रेलवे क्लब में रेलवे क्लब महिला समिति के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सह होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया. समारोह का उद्घाटन प्रखंड विकास अधिकारी रेशमा रेखा मिंज, सहायक मंडल यांत्रिक अभियंता विकास शुक्ला, यूनियन के शाखा सचिव सुनील कुमार सिंह, स्टेशन प्रबंधक अनिल कुमार द्विवेदी, शांतिनिकेतन पब्लिक स्कूल के निर्देशक डॉ पवन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से भारत माता और मां सरस्वती की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया.  कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों के द्वारा स्वागत गीत के साथ किया गया. इसके बाद बच्चों के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य पेश करते हुए कार्यक्रम को खुशनुमा बना दिया गया.  इस दौरान महिलाओं के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. इसमें जिला परिषद के सदस्य संतोषी शेखर, प्रखंड विकास पदाधिकारी रेशमा रेखा मिंज, महिला समिति के अध्यक्ष रेखा पाठक, उपाध्यक्ष सुधा दुबे समेत अन्य महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. महिलाओं के द्वारा एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई देते दी गयी. होली के गीतों पर जमकर झूमते हुए सभी ने घंटो होली मिलन समारोह मनाते हुए कार्यक्रम को यादगार बनाया. इस दौरान वरीय अनुभाग अभियंता आसिफ इकबाल, सरोज सिंह, शांति निकेतन स्कूल प्रधानाध्यापक शांतनु डे, प्रिया डे, सीमा गुप्ता, शिखा दुबे, अमृता रश्मि, संध्या वर्मा, अलका सिंह, प्रियंका सिंह, मोनिका कुमारी, यशी सिंह, पार्वती देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, रश्मि सिंह, अंजू देवी, अर्चना कुमारी, वंदना कुमारी, कोमल कुमारी, नेना देवी, सोनम केशरी, नीलू कुमारी, रत्ना सिंह समेत अन्य महिला सदस्य मौजूद थी.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!