लातेहार
वन विभाग का कार्य सराहनीय, महिलायें होगीं आत्मनिर्भर: विधायक


विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि वन विभाग महिलाओं और युवतियों को सिलाई एवं ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार के लिए स्वावलंबी बना रही है. यह एक सराहनीय कार्य है. इससे महिलायें अपने पैरों पर खड़ी होकर आत्मनिर्भर बन सकेगी. उपनिदेशक कुमार आशीष ने कहा कि विभाग का उद्देश्य ग्रामीणों को एक सूत्र में जोड़ते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है. मौके पर नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. मौके पर प्रमुख सीता देवी,रेंजर उमेश कुमार दुबे, रेंजर तरुण सिंह, सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव, अजीत कुमार सिंह, पवन कुमार, वनपाल रंजय कुमार, रूपेश कुमार, निर्भय कुमार सिंह, पंकज पाठक, वनरक्षक अरुण कुमार, आशीष कुमार, मंजू कुमारी, बिपिन कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं पुरुष एवं बच्चे उपस्थित थे.