WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

सात मई को थी छोटे भाई की शादी, उससे पहले बड़े भाई की सड़क दुर्घटना मे मौत

लातेहार। जिले के सरयु प्रखंड के गणेशपुर ग्राम निवासी नारायण तूरी के घर में उत्‍साह का माहौल था. आगामी सात मई को नारायण के छोटे भाई की शादी थी. लोग शादी की तैयारियां में जुटे थे, लेकिन इसी बीच विवाह का उत्‍साह चरम शोक और गम मे बदल गया. छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने निकले नारायण तूरी की एक सड़क हादसे में जान चली गयी. घटना शुक्रवार शाम की है. पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्‍टमार्टम करा कर परिजनो को सौंप दिया है. जानकारी के अनुसार नारायण तूरी और उसके दो साथी एक मोटरसाइकिल से छोटे भाई की शादी का कार्ड बांटने के लिए बरवाडीह जा रहा था. इसी क्रम में बेतला नाका के पास उसकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो सड़क में पलट गयी. इस दुर्घटना में मौके पर ही नारायण तूरी की मौत हो गयी. जबकि उसके अन्‍य दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गये. उनकी पहचान कमलेश तूरी और मनोज तूरी के रूप में की गयी है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को बरवाडीह उप स्‍वास्‍थ्‍य केद्रं पहुंचाया. यहां दोनो की गंभीर हालत देख कर दोनो मेदिनीनगर रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार तीनों ने ही हेलमेट नहीं पहना था और उनकी मोटरसाइकिल की रफ्तार भी काफी अधिक थी. घटना के बाद से ही परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. पूरे गांव में मातम का माहौल है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!