


इस दौरान विद्यालय को प्राप्त सरकारी टैब की चोरी कर ली गई है. हालांकि कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन वह असफल रहा. बताया गया कि कंप्यूटर कक्ष और स्मार्ट क्लास भवन की चाभी घटना के बाद लापता थी, जिसे बाद में विद्यालय के बच्चों द्वारा खेल के दौरान विद्यालय के समीप स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के पास फेंका हुआ पाया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि विद्यालय के पीछे की चहारदीवारी पिछले दो-तीन वर्षों से गिरी हुई है. संभावना है कि चोर उसी रास्ते से विद्यालय परिसर में प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया होगा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि दीपक राज सहित विद्यालय के शिक्षक -शिक्षिकाएं उपस्थित थे.