Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

दिशोम गुरु शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने की दरकार: पंकज तिवारी

Advertisement

लातेहार। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्य सभा सदस्य दिशोम गुरु शिबू सोरेन को लातेहार के खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और संघ के पदाधिकारियों ने जिला स्टेडियम स्थित वॉलीबाल मैदान में शोक सभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी.  लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी ने पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों से कहा उनके संघर्षपूर्ण जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए.

Advertisement

उनके साथ जीवन में कई परेशानियां आई परंतु उन्होंने कभी हार नही माना और हमेशा झारखंड के लिए एवं शोषित, वंचित लोगों के लिए आंदोलन करते रहे. लातेहार जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव प्रवीण मिश्रा ने कहा कि झारखंड के महान जन नायक दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के बिना झारखंड की कल्पना अधूरी हैं. आज उनके निधन से झारखंड ने अपना एक मजबूत स्तंभ सह अभिभावक खो दिया.

Advertisement

शोक सभा में पंकज तिवारी, रंजीत पांडेय, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक कुमार, नीरज कुमार, लातेहार जिला खेल समन्यवक लखेश्वर मंडल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, भरत प्रसाद गुप्ता, कमलेश उरांव, कामिल अंसारी, सूरज कुमार समेत वॉलीबाल, फुटबॉल, एथलेटिक्स इत्यादि खेल के बालक/बालिका खिलाड़ी उपस्थित थे.

Advertisement
Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Nihit

निहित कुमार, नगर संवाददाता, शुभम संवाद, लातेहार

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!