WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
lps
RPD NEW NEW
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
राज्‍यलातेहार

मां नगर भगवती मंदिर के दानपेटी का ताला काट कर चोरों ने की चोरी

भाजपा प्रवक्‍ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने घटना की निंदा की

लातेहार।  आस्‍था और विश्‍वास का प्रतीक  मां नगर भगवती मंदिर, चंदवा के दान पेटी का ताला शुक्रवार को काटा हुआ पाया गया. पूर्वाह्न 11 बजे तक मंदिर के पुरोहितों ने इसे देखा और इसकी जानकारी मंदिर प्रबंधन को दी. इसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी. सूचना मिलने पर चंदवा पुलिस मंदिर परिसर पहुंची और जायजा लिया.  थाना प्रभारी रणधीर कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. सभी चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने जिले के चंदवा स्थित मां नगर भगवती मंदिर का दानपेटी का ताला काट कर दान पेटी का पैसा चुरा लेने की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्‍होने इसे अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया है. उन्‍होने कहा कि चोरों और सनातन विरोधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि अब वे मां के मंदिर के दान पेटी को काटना शुरु कर दिये है. प्रतुल ने कहा कि आज से दो  वर्ष पूर्व ऐसे ही चोरों ने कुंडी काटकर पैसा उड़ा लिया था. उस वक्त चोरी करते हुए चोरों की तस्वीर सीसीटीवी में साफ आई थी. बावजूद चोर पकडे़ नहीं गये. प्रतुल नाथ शाहदेव ने पुलिस कप्तान से इस कुकृत्य का उद्भेदन करते हुए चोरों पर शीघ्र कड़ी कार्रवाई करने हेतु उचित कदम उठाये जाने की मांग की. उन्‍होने सीसीटीवी फुटेज को खंगालने एवं कॉल डंपिंग का सहारा लेते हुए चोरों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. उन्‍होने कहा क‍ि हाल में मंदिर से कुछ दूरी पर शराब बेचना शुरू हो गया है और यहां शराबियों का अक्सर जमावड़ा होने लगा है. इस  पर भी अविलंब लगाम लगना चाहिए.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!