Untitled-1 copy
latehar-tuiris
RPDD new
dps 1 b
carnival 1
alisha 4 6
lps
लातेहार

चोरों ने किराना दुकान में चोरी की, वाहन में लाद कर भाग निकले

लातेहार। जिला मुख्यालय के बानपुर महुल्ले में शिव ट्रेडर्स नामक किराना दुकान में शुक्रवार की रात्रि अज्ञात चोरो ने कर ली. चोर दुकान के पीछे का ग्रिल काट कर दुकान में घुसे. शिव ट्रेडर्स के मालिक प्रवीण कुमार गुप्‍ता ने बताया कि प्रतिदिन की भांति शुक्रवार को दुकान बंद कर वे अपने चंदनडीह आवास आ गए थे. दूसरे दिन जब दुकान खोला तब देखा की पिछे का ग्रिल को चोरो ने गैस कटर से काट दिया है और दुकान मे रखे कीमती सामान तेल, साबुन, मसाला आदि की चाेरी कर ली है. चाेरो ने दुकान के पीछे किसी वाहन में चोरी का सामान लाद कर ले गए है. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की घटना कैद हो गई है. घटना की जानकारी श्री कुमार ने सदर थाना को दी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. बता दें कि गत दिन सदर थाना क्षेत्र के इचाक गांव में जितेंद्र प्रसाद के घर में चोरो ने लगभग तीन लाख रूपये के किमती सामान एवं नगद की चाेरी की घटना को अंजाम दिया है. भुक्तभाेगी ने सदर थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. सदर पुलिस गांव के आसपास छापामारी कर कई संदिग्धो को पुछताछ कर चुकी है. परंतु चोरी की घटना का उदभेदन अभी तक नहीं पाया है.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!