WhatsApp Image 2026-06-18 at 10.50.18 AM
RPD RAHUL
lps
RPD NEW NEW
WhatsApp Image 2026-05-23 at 11.18.23 AM
latehar-tuiris
alisha 4 6
carnival 1
लातेहार

परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्‍य मिलती है: तृप्ति भारती

एसओई का करण 97.2 प्रतिशत अंक ला कर बना जिला टॉपर

लातेहार। जिला मुख्‍यमंत्री उत्‍कृष्‍ट विद्यालय (एसओई) की प्राचार्य तृृृप्ति‍ भारती ने कहा कि परिश्रम करने वालों को सफलता अवश्‍य मिलती है. उन्‍होने कहा कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है. सफलता प्राप्‍त करने के लिए समयबद्ध योजना के साथ मेहनत, धैर्य और लगातार प्रयास की ज़रूरत होती है. श्रीमती भारती सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा परिणाम पर अपनी प्रतिक्रिया दे रही थी. बता दें कि

करण कुमार

एसओई का करण कुमार 97.2 अंक हासिल कर जिला टॉपर होने का गौरव हासिल किया है. जबकि  विद्यालय के प्रीतम कुमार ने 91.5, उज्‍जवल सोनी ने 90.4, स्‍नेहा कुमारी ने 86.2 व अभिषेक  राणा ने 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है. प्राचार्य भारती ने आगे बताया कि सीबीएसई 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय का परीक्षा परिणाम काफी बेेेेहतर रहा है. उन्‍होने इसका श्रेय छात्रो के अलावा विद्यालय के गुणी शिक्षकों को दिया. कहा क‍ि सफलता सामुहिक प्रयास से ही मिलती है. हालांकि उन्‍होने कम अंक लाने वाले छात्र व छात्राओं की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि एक परीक्षा में कम अंक आपका पूरा भविष्य तय नहीं करती. यह सिर्फ एक पड़ाव है, जहाँ से आप अपनी कमजोरियों को पहचानकर उन्हें ताकत में बदल सकते हैं. जो छात्र आज कम अंक लाए हैं, वही कल कड़ी मेहनत, सही दिशा और आत्मविश्वास के साथ शानदार सफलता हासिल कर सकते हैं.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!