लातेहार। रांची-मेदिनीनगर राष्ट्रीय उच्च पथ 75 पर पतकी जंगल के पास एक सड़क दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गये. इनमें से दो लोगों की हालत खराब है. उनका सदर अस्पताल, लातेहार में इलाज कर बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. जानकारी के अनुसार एक दो बाइक की सीधी टक्क्र में मिथिलेश सिंह पिता धनेश्वर सिंह व उमेश कुमार सिंह पिता चमन सिंह (बानपुर, लातेहार) तथा मंजित यादव पिता सुरेश यादव, मतनाग (मनिका) घायल हो गये.
मौके पर से गुजर रहे लोजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र पासवान ने उन्हें अपनी वाहन से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया. यहां प्राथमिक इलाज करने के बाद उमेश कुमार सिंह व मंजीत यादव को बेहजर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है. स्थानीय लोगों ने कहा कि लोजपा जिला अध्यक्ष ने घायलों को अस्पताल में पहुंचा कर मानवता की मिशाल पेशा की है. घटना की जानकारी मिलने पर मनिका के समाजसेवी अख्तर अंसारी भी मौे पर पहुंचे. उन्होने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.