नगर पंचायत चुनाव
अध्यक्ष के तीन व वार्ड पार्षद के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन परचा दाखिल किया
लातेहार। आसन्न नगर निकाय चुनाव में चार फरवरी तक नामांकन प्रपत्र दाखिल किये जायेगें. जैसे जैसे नामांकन की अंतिम तिथि आ रही है, प्रत्याशियों के चेहरे सामने नजर आने लगे हैं. तीन फरवरी मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने अपना परचा निवार्ची पदाधिकारी सह उप समार्हता रामारवि दास के समक्ष दाखिल किया. जबकि 15 वार्डोें के लिए वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 21 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. अध्यक्ष पद के लिए राजद समार्थित प्रत्याशी मिलायानी कुजूर, वैजयंती देवी तथा सु़रजदेव भगत ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इससे पूर्व उन्होंने समर्थकों के साथ बाजारटांड़ से मेन रोड होते हुए जुलूस की शक्ल में निर्वाची कार्यालय तक पहुंचें.










