lps
latehar-tuiris
carnival 1
alisha 4 6
लातेहार

विकसित भारत युवा संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने लिया भाग

A large number of youths participated in the 'Viksit Bharat Yuva Samvad' (Developed India Youth Dialogue) programme.

लातेहार। विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने एवं युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को बनवारी साहू महाविद्यालय, लातेहार में ‘विकसित भारत’ युवा संवाद कार्यक्रम के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया.  कार्यक्रम में जिले के बड़ी संख्या में युवा वर्ग ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश के कार्यक्रम के सह संयोजक युवा सह पूर्व युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी मौजूद रहे. उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका, राष्ट्र के विकास में उनकी जिम्मेदारी, शिक्षा, आत्मनिर्भरता, नवाचार एवं सामाजिक सहभागिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई. मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं से देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा अपने विचारों, प्रतिभा और मेहनत के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कार्यक्रम के संयोजक रघुवीर यादव ने युवाओं को मार्गदर्शन किया,तथा युवाओं में उत्साह भरने का कार्य किया. इस मौके पर मंच का संचालन मुकेश पांडेय व धन्यवाद ज्ञापन नागमनी कुमार ने किया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नरेश पांडेय,  पूर्व प्राचार्य पीके तिवारी, सौरभ पांडेय, सांसद प्रतिनिधि मुकेश सोनी, नीतीश यादव, सोनू सिंह व मोनू कुमार समेंत  महाविद्यालय के कई व्‍याख्‍ता, कर्मचारी और  छात्र – छात्राएं मौजूद थे.

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!