लातेहार। श्री सूर्यनारायण पूजा समिति चंदनडीह, किनामाड़-करमाचुआं छठ घाट का उद्घाटन समाजसेवी सचिता पांडेय एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही छठ घाट पर पूजा की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने छठ महापर्व को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। समिति की ओर से छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की साफ-सफाई, सजावट एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मौके पर श्री सूर्यनारायण पूजा समिति के पदधारी कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.