Banner (6)
Banner (8)
sp
ramchandra singh
prakash ram
ramdev singh
harishankar yadav
pawan kr
IMG-20260816-WA0032
Banner (19)
लातेहार

विनय सिंह बतौर पर्यवेक्षक यूपी गये

लातेहार। ऑल इंडिया ब्लड बैंक ईम्पलॉइज एसोसिएशन के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष सह ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजीस्ट एसोसिएशन (झारखण्ड यूनिट ) के अध्‍यक्ष विनय कुमार सिंह एकेडमिक बोर्ड ऑल इंडिया मेडिकल लैबोरेट्री टेक्नोलॉजीस्ट एसोसिएशन (AIMLTA) द्वारा आयोजित डीएमएलटी और पीजीडीएमएलटी परीक्षा के लिए बतौर पर्यवेक्षक यूपी गये हैं. यह परीक्षा नेशनल पारा मेडिकल कॉलेज, भदोही, उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही है. बता दें कि विनय कुमार सिंह लातेहार ब्‍लड बैंक के तकनकि सहायक के रूप में कार्यरत हैं.

 यहां नौ से 13 जून तक उक्‍त परीक्षायें आयोजित की जायेगी. श्री सिंह ने शुभम संवाद को बताया कि पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्‍त संपन्‍न हुई. श्री सिंह ने बताया कि डीएमएलटी (डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) और पीजीडीएमएलटी (पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) दोनों मेडिकल लैब में काम करने के लिए महत्वपूर्ण हैं. हालांकि उनकी अवधि और पात्रता अलग-अलग हैं. डीएमएलटी एक साल का डिप्‍लोमा कोर्स है, जबकि पीजीडीएमएलटी एक साल का पोस्‍ट ग्रेजुएट डिप्‍लोमा कोर्स है.पीजीडीएमएलटी कोर्स, डीएमएलटी के बाद उच्च शिक्षा के लिए एक विकल्प है. k ayurweda.jpg n

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Ashish Tagore

Bureau Head Shubhamsanwad.com 9471504230/9334804555

Related Articles

Back to top button